सोनवर्षा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ हुए गैंग रेप में आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह से ही महुआरी के पास सड़क को जाम कर दिया था। एसपी शुभम आर्य जब रविवार की शाम 3 बजे परिजनों से मिले तब जाकर आक्रोशित लोग हटने को तैयार हुए। थानाध्यक्ष ने मामला संभालने की कोशिश की लेकर आक्रोशित ग्रामीण एसपी को बुलाने पर अड़े रहे।