अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक महेश जीना का
गाली-ग़लोंच करने वाला एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में विधायक का एक नया विवादित रूप सामने आया है।
वीडियो में विधायक सामने खड़े व्यक्ति पर अभद्र भाषा का प्रयोग करके भड़कते हुए कह रहे हैं -"सुन ले!बड़ी चर्बी चढ़ी है,तेरी गरमी उतरूंगा किसी दिन,यहीं डाल देना वीडियो में"|
फेसबुक में स्थानीय वोटर्स ने विधायक के भाषा स्तर पर निराशा जताई और पूछा कि क्या जन प्रतिनिधियों को ऐसी भाषा शोभा देती है?
सोशल मिडिया में यूजर्स ने और विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री धामी और भाजपा के आलाकमान को टैग करते हुए विधायक पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग की है।
👇👇👇👇👇
#उत्तराखंड_हिंदी_समाचार
Uttarakhand Hindi Samachar