बरेली: खेत पर जा रहे युवक को सांप ने डसा, पैर पड़ते ही हुआ हमला, बरेली जिला अस्पताल में भर्ती
बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के इटौआ गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत पर जा रहे एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। बताया जा रहा है कि इटौआ निवासी शानू यादव खेत की ओर जा रहे थे, तभी अचानक उनका पैर सांप पर पड़ गया। इससे गुस्साए सांप ने तुरंत उनके पैर में काट लिया। सांप के काटते ही युवक की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन और आसपास के लोगों ने आनन-फानन