स्टेशन भवन में फैला कचरा, इधर, प्लेटफार्म की सफाई के लिए आई सात आधुनिक मशीनें : जालोर शहर का रेलवे स्टेशन का नवीन भवन और परिसर लगभग तैयार है, हालांकि प्लेटफार्म पर अभी भी नवीनीकरण के काम जारी है। इधर, रेलवे प्रशासन की ओर से स्वच्छता को लेकर काफी ध्यान दिया जाता है, लेकिन जालोर में मामला कुछ अलग ही है। रेलवे स्टेशन के परिसर में नियमित सफाई के अभाव में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जिनमें पॉलीथिन, पानी और शराब की बोतलें समेत चाय के कप शामिल है। हाल ही में नवीन भवन बनकर तैयार हुआ है और रेलवे अधिकारियों के बार-बार दौरे के दौरान साफ-सफाई पर ध्यान देने की सख्त हिदायत दी जाती है। वहीं प्लेटफार्म की सफाई के लिए जालोर में 7 मशीन नई पहुंची है। जिसमें राइड ऑन स्वीपर, राइड ऑन स्क्रबर, हाई प्रेशर जेट मशीन, रोड स्वीपर मशीन, सिंगल डिस्क स्क्रबर और हैंड स्क्रबर शामिल है। फिलहाल स्टेशन पर अलग-अलग शिफ्ट के लिए 16 कर्मचारी है, जिन्हें इन मशीनों को चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
Jalor, Jalor | Jul 12, 2026