करछना: कौआ बाजार में अनियंत्रित डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
करछना थाना क्षेत्र के कौवा बाजार में मंगलवार को मार्ग से गुजरते समय अनियंत्रित डंफर की चपेट में आने से कौंधियारा क्षेत्र के सोढिया गांव निवासी फूलचंद कुशवाहा पुत्र राम अभिलाष कुशवाहा की मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा साथी सुग्रीव पुत्र नचकऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुट गई है।