जौनपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम का प्रेक्षागृह में किया गया सजीव प्रसारण
बुधवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया ।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम एवं बैंकों के माध्यम से एक लाख लाभार्थियों को रियायती ऋण वितरण किया । राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के भुवन भूषण कमल मुख्य अतिथि के रूप मे रहे।