जौनपुर: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा व 10,000 जुर्माने
अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट काशी प्रसाद सिंह यादव ने सुजानगंज क्षेत्र में हुई नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा वं ₹10,000 जुर्माने की सजा सुनाया। घटना की प्राथमिकी पीड़िता की मां ने दर्ज कराया था।वादी के अनुसार घटना 6 मई 2019 को रात्रि 1:00 बजे आरोपी ने पीड़िता को फोन करके बुलाया और बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया।