जौनपुर: आगामी लोकसभा प्रत्याशियों द्वारा खर्च किए गए सभी व्ययों के लेखा हेतु प्रशिक्षण सम्पन्न
लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में बुधवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी के द्वारा प्रेक्षागृह में निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में समस्त सहायक व्यय प्रेक्षक, समस्त लेखा टीम समस्त वीडियो निगरानी टीम, व समस्त वीडियो अवलोकन टीम उपस्थित हुए।