जौनपुर: तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का हुआ भव्य समापन
जनपद के शाही किले में आयोजित तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के समापन के अवसर पर देश के जाने माने कवियों ने वीर रस, हास्य रस से पूरे महोत्सव में चार चांद लगाए। बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने भारत सरकार प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। दिव्यांगजन विभाग के द्वारा दिव्यांग उपकरण वितरित किये गये। विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाए गए