हज़ारीबाग: हजारीबाग की छत पर उगा 3 लाख रुपये किलो वाला जापानी आम!
हजारीबाग में दुनिया के सबसे महंगे मियाजाकी आम ने सबका ध्यान खींच लिया है। जापान की इस दुर्लभ किस्म की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलो तक बताई जाती है। पुराने सदर प्रखंड के जयराम शर्मा ने इसे अपनी छत पर ड्रम में उगाया है और अब पेड़ पर फल भी आ चुके हैं। यह सफलता संकेत दे रही है कि हजारीबाग का मौसम मियाजाकी आम की खेती के लिए उपयुक्त हो सकता है।