खुसरूपुर: खुसरूपुर रेल पुलिस ने 37.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की, तस्कर फरार
खुसरूपुर रेल पुलिस ने साढे 37 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। मौके से शराब तस्कर भागने में सफल रहा है। रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का चेन पुलिंग कर शराब तस्कर शराब को उतारा है।जैसे ही चेन पुलिंग की सूचना मिली हम लोग स्टेशन परिसर में चौकस हो गये। पुलिस को देखते ही तस्कर बैग भरे शराब छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया है।