कुशलगढ़: कुशलगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नागदा बड़ी में ग्रामीण रथ अभियान के तहत रात्रि चौपाल में मंत्री खराड़ी ने समस्याएं सुनीं
कुशलगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नागदा बड़ी में बुधवार को ग्रामीण रथ अभियान के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और सरकार जनता की सेवा के लिए कार्य कर रही।