भीलवाड़ा: मध्य रात्रि में गूंजा धमाका; सुभाष नगर में तेज आंधी-तूफान में ढही 25 साल पुरानी पानी की टंकी की सीढ़ियां, बड़ा हादसा टला
शहर के सुभाष नगर स्थित छोटी पुलिया के पास बनी पीएचईडी की पानी की टंकी की सीढ़ियां शनिवार देर रात आए तेज तूफान और बारिश के दौरान अचानक भरभराकर ढह गईं। घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन हादसे ने विभागीय रखरखाव और पुरानी संरचनाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।