सिंगरौली: कचनी में एक युवक ने की आत्महत्या बेरोजगारी बताई जा रही है वजह
कोतवाली थाना क्षेत्र के कचनी निवासी एक युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया है बताया जा रहा है कि युवक संजय शाह पिता राम सजीवन शाह बेरोजगार था वह कई कंपनियों में रोजगार के लिए हाथ पैर मार चुका था लेकिन कहीं भी उसे रोजगार नहीं मिल रहा था इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है फिलहाल कोतवाली पुलिस इस पूरे मामले पर जांच शुरू कर दी है।