इटावा: जनपद में चुनाव के दृष्टिगत चलाये गए दो दिन अभियान में 332 वाहनों से 10 लाख 3 हजार 554 रुपये के चालान किये गए-एसपी सिटी
Etawah, Etawah | Apr 5, 2024 जनपद में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के मामले में एसपी सिटी ने जानकारी दी। एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी के निर्देश पर मुख्य चौराहा पर चेकिंग की जा रही है, दो दिन के अभियान में 332 वाहनों से 10 लाख 3 हजार 554 रुपये के चालान किये गए हैं। इस तरह के अभियान चलते रहेंगे।