इटावा: सिविल लाइन इलाके में युवक ने गुस्से में आकर विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, इलाज़ जारी
Etawah, Etawah | Apr 4, 2024 सिविल लाइन इलाके में युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। मामला सिविल लाइन इलाके के अंतर्गत कांधनी गांव का है, जहां गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे युवक अंशुमन ने गुस्से में आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर की देखरेख में युवक का इलाज़ जारी है।