इटावा: इकदिल थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में सास-ससुर व पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Etawah, Etawah | Apr 4, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के नगला दलप गांव में दहेज लोभी परिवार द्वारा बहु सोनम की हत्या करने के मामले में, इकदिल थाना पुलिस ने मृतक महिला के भाई ब्रजेन्द्र कुमार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए,आरोपी पति अरुण कुमार उर्फ बन्टू, ससुर रविन्द्र सिंह और सास शकुंतला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। गौरतलब है बीती 2 अप्रैल को सोनम की हत्या की गई थी।