इटावा: बाल कारागार के सामने में शार्ट सर्किट के बाद टूटकर गिरी जलती हुई 11000 केबी विद्युत लाइन,टला बड़ा हादसा
Etawah, Etawah | Apr 4, 2024 जिला जेल परिसर में बाल कारागार के सामने देर शाम अचानक वहां से गुजरी 11000 KV वोल्टेज की विद्युत लाइन में फाल्ट हुआ, और केविल जेल पुलिस की गाड़ियों से 50 मीटर दूरी पर गिर के धूं-धूं कर जलने लगी। पुलिसकर्मियो ने विद्युत विभाग को सूचित किया,और शटडाउन लेने के बाद आग बुझ सकी। पुलिस कर्मियों का कहना है, कि आग ना बुझती तो पुलिस की गाड़ियों में आग भी लग सकती थी।