गाज़ीपुर: गाजीपुर में सनसनीखेज हत्या का खुलासा, करण्डा पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी हरिओम पाण्डेय को किया गिरफ्तार
गाजीपुर के करण्डा थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 15 अप्रैल को जमानिया धरम्मरपुर पुल के पास एक युवती का चप्पल, मोबाइल और गमछा मिला था, जिसके बाद नदी में उसकी लाश बरामद हुई थी। मामले में परिजनों की तहरीर पर करण्डा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।