बरेली: बरेली में दहेज के लिए विवाहिता को मौत के घाट उतारा, संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, पति बच्चे संग फरार
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका सना की शादी साल 2023 में हजियापुर निवासी तौकीर से हुई थी। भाई शाहरूख का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले ढाई लाख रुपये की मांग कर रहे थे और कई बार मारपीट व जान से मारने की कोशिश भी की गई।