पिड़ावा: शहर की कृषि उपज मंडी में विधिवत रूप से गेहूं की खरीद के लिए तोल केंद्र शुरू हुआ
पिड़ावा शहर के कृषि उपज मंडी में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे सरकार द्वारा खोले गए तोल केंद्र का शुभारंभ हो गया है।इस अवसर पर एसडीएम दिनेश कुमार मीणा की मौजूदगी में पूजा अर्चना की गई तथा सरकार द्वारा गेहूं की खरीद के लिए खोले गए तौल केंद्र की शुरुआत की गई।तोल केंद्र पर 2585 रुपये प्रति क्विंटल के साथ 150 रुपये बोनस राशि किसानों को मिलेगी।