अरेराज: संग्रामपुर पुलिस ने शराब के खिलाफ की छापेमारी, शराब के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार
संग्रामपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में शराब के विरूद्ध छापेमारी किया। इस दौरान थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर से पुलिस ने अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस दौरान दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। लगभग 15 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया । जानकारी सोमवार 3:34 पर दी गई।