मरवाही: मरवाही के ग्राम बरौर में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
मरवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति ने छुला (पलाश) के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह जब ग्रामीणों ने पेड़ पर शव को लटके देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई ।