बैरगनियां: सालभर बाद भी अधूरी बैरगनिया बाईपास सड़क, धीमी निर्माण गति से लोग बेहाल
बैरगनिया की लाइफलाइन मानी जाने वाली बाईपास सड़क का निर्माण लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद करीब 10 प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा 10 दिन काम करने के बाद महीनों तक निर्माण बंद कर दिया जाता है।