श्रीमान जिलाधिकारी महोदय गाजीपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा दिनांक 14.06.2026 को होने वाली "प्रवक्ता प्रारम्भिक परीक्षा" के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण ।
🔶अवगत कराना है कि आज दिनांक 13.06.2026 को *श्रीमान जिलाधिकारी महोदय गाजीपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा दिनांक 14.06.2026 को होने वाली प्रवक्ता प्रारम्भिक परीक्षा* के दृष्टिगत थाना नोनहरा क्षेत्रांतर्गत खालिसपुर इण्टर कॉलेज का निरीक्षण किया गया।
🔶प्रवक्ता प्रारम्भिक परीक्षा को शुचितापूर्ण, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज, दिनांक 13.06.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय गाजीपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गाजीपुर द्वारा संयुक्त रूप से परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना नोनहरा क्षेत्रांतर्गत स्थित खालिसपुर इण्टर कॉलेज का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया। महोदय ने परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, सीटिंग प्लान, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के कड़े इंतजामों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। @uppolice @IgRangeVaranasi @adgzonevaranasi
Ghazipur, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026