बीना: कुरवाई रोड पर नशे में बाइक सवार युवक की टक्कर, अस्पताल में हंगामा, पुलिस बुलानी पड़ी
Bina, Sagar | May 18, 2026 खिमलासा निवासी जंगल सिंह आदिवासी का पुत्र रमन 20 वर्ष नशे में धुत होकर बाइक चला रहा था। कुरवाई रोड से खिमलासा की ओर जा रहे रमन की बाइक में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। 112 इमरजेंसी सेवाओं की मदद से घायल रमन को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन यहां आकर नशे का असर दिखने लगा। घायल युवक ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।