सिवनी: अनुराग डहेरिया हत्याकांड: 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा ज़ब्त
Seoni, Seoni | May 19, 2026 सिवनी कोतवाली पुलिस ने अनुराग डहेरिया हत्याकांड में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू और बेसबॉल डंडा जप्त किया है। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में 2 अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।