कनाट प्लेस: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, 5 AAP पार्षद भाजपा में हुए शामिल; दिल्ली भाजपा कार्यालय में किया गया स्वागत
आम आदमी पार्टी के पांच पार्षदों ने पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में सभी आप पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. वीरेंद्र सचदेवा ने सभी का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. इस मौके पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी सांसद योगेंद्र चंदोलिया मौजूद थे.