कनाट प्लेस: वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन नहीं दिए जाने के विरोध में भाजपा ने लाजपत नगर में किया प्रदर्शन
वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन नहीं दिए जाने के विरोध में भाजपा ने लाजपत नगर स्थित समाज कल्याण विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि किसी भी सरकार का पहला काम उसके राज में रहने वाले बुजुर्ग लोगों और विधवाओं को समय पर सामाजिक पेंशन देने का है.