अनूपपुर: कोचिंग जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पीछा कर दबोचा आरोपी,रेलवे स्टेशन के पास वारदात के तुरंत बाद अनूपपुर पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ बुधवार की सुबह रेल्वे स्टेशन अनूपपुर के पास कोचिंग के लिए जाते समय रास्ता रोककर छेड़खानी करने वाले आरोपी प्रीतम प्रसाद कोरी निवासी ग्राम दुलहरा अनूपपुर को घटना के तुरंत बाद पीछा कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।