बरौनी: बरौनी के तीन पंचायतों से सटे गाछी में पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव
बरौनी तीन पंचायत से सटे हुए गाछी में सोमवार की अहले सुबह पेड़ से टंगे हुए एक शव को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुट गई।काफी मशक्कत के बाद शव का पहचान नहीं हो पाया।इसके बाद पुलिस ने उस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।