ठेठईटांगर: सिमडेगा में 238 महिलाओं को मिली सिलाई मशीन, स्वरोजगार को मिला बढ़ावा
रविवार को 3 बजे सिमडेगा में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के तहत 238 महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को सिलाई मशीनें दी गईं। जेएसएलपीएस के माध्यम से हुई इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। उपायुक्त कंचन सिंह के मार्गदर्शन में ब्लॉक स्तर पर उत्पादन केंद्र भी बनाए जाएंगे, जिससे महिलाओं की आय बढ़ेगी और बाजार से जुड़ाव मजब