गुना नगर: डॉक्टर डे पर 1 जुलाई को मीनाक्षी हॉस्पिटल में होगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, कई विशेषज्ञ निशुल्क देंगे चिकित्सा सेवाएं
गुना में डॉक्टर डे पर 1 जुलाई को दलवी कॉलोनी मीनाक्षी हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा। 30 जून को अस्पताल प्रबंधन ने प्रेस वार्ता की कहा, विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर निशुल्क शिविर में सेवाएं देंगे। ओपीडी जांच एक्स रे की सुविधा निशुल्क रहेगी दोपहर 12 से शाम 5:00 बजे तक शिविर में लोगों से शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ लेने अपील की है।