डलमऊ: लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
बृहस्पतिवार को समय लगभग 5:00 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में कुछ लोग लाठी डंडों से मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। यह मारपीट क्यों हो रही है यह जानकारी नहीं हो पाई है ? लेकिन वायरल वीडियो डलमऊ कस्बे के मियांटोला का बताया जा रहा है। फिलहाल डलमऊ पुलिस वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है।