हुसैनाबाद: मुखिया पति की गिरफ्तारी पर बवाल, समर्थकों संग SDPO ऑफिस पहुंची मुखिया, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप
हुसैनाबाद में कुर्मीपुर पंचायत की मुखिया रीना देवी के पति अजय राजवंशी को जेल भेजे जाने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर को मुखिया संघ, पंचायत प्रतिनिधियों और राजवंशी समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और SDPO सह IPS अधिकारी दिव्यांश शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। मुखिया पक्ष ने आरोप लगाया कि अवैध माइनिंग