पटना ग्रामीण: 'नीतीश किसी पद के उम्मीदवार नहीं', उप प्रधानमंत्री की अटकलों पर मंत्री श्रवण कुमार का जवाब
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के उप प्रधानमंत्री बनने या केंद्र की मोदी कैबिनेट में शामिल होने की चर्चाओं के बीच गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे पटना में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार किसी पद के उम्मीदवार नहीं हैं। वे बिहार के "विश्वकर्मा" हैं और राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं।