फिरोज़ाबाद: पुलिस लाइन में फुटबॉल प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों टीमों ने फाइनल में आगरा को हराया, फिरोजाबाद पुलिस बनी विजेता
जनपद फिरोजाबाद स्थित पुलिस लाइन में आयोजित 18वीं अन्तर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन शुक्रवार रात 10 बजे क़रीबन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जनपद फिरोजाबाद और जनपद आगरा के बीच खेला गया, जिसमें फिरोजाबाद की पुरुष टीम ने 2-0 और महिला टीम ने 3-0 से शानदार जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि: पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), आगरा परिक्षेत्र रहे।