मंझनपुर: मंझनपुर तहसील में पानी और निकासी संकट पर किसानों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा दो सूत्रीय ज्ञापन
मंझनपुर तहसील क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने सख्त रुख अपनाया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में किसानों ने मंझनपुर तहसील परिसर में मासिक बैठक कर पेयजल और जलनिकासी की गंभीर समस्याओं पर चर्चा की। बैठक के बाद किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उपजिलाधिकारी आकाश सिंह को दो सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा है।