सावर: नगर में कमला नेहरू रोगी हितकारिणी समिति की बैठक पदेन अध्यक्ष व SDM की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई
Sawar, Ajmer | May 5, 2026 कमला नेहरू रोगी हितकारिणी समिति की बैठक नगर में समिति के पदेन अध्यक्ष एवं उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में हुई।विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए समिति की प्रबंध कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया।अध्यक्ष ने मंगलवार दोपहर 1 बजे जानकारी दी।पुनर्गठन के तहत शिवरतन मूंदड़ा को समिति का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।