चौपारण: वारंटी अभियुक्तों को चौपारण पुलिस ने किया गिरफ्तार
17 साल पुराने मामले में 3 वारंटी गिरफ्तार हजारीबाग: चौपारण पुलिस ने सी(एफ) 418/09 मामले में फरार चल रहे तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में नारायण सिंह, सुरेश भुइयां और सतन भुइयां उर्फ रामेश्वर भुइयां, सभी निवासी सिलोदर, चौपारण शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।