सुसनेर: मालीपुरा से दुर्गावाहिनी ने निकाला पथ संचलन, दिया नारी शक्ति के पराक्रम का संदेश
शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर आज रविवार दोपहर 12 बजे विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी द्वारा मालीपुरा से पूरे नगर में पथ संचलन निकाला गया। इसमे शामिल दुर्गावाहिनी की बहनो ने नारी शक्ति के पराक्रम का संदेश दिया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष भरत भावसार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वहीं जिला सह-संयोजिका रोशनी माली मोजूद रहे।