डेहरी: लोकसभा चुनाव को लेकर डेहरी सहित विभिन्न इलाके में पुलिस ने अभियान चला कर 224 वाहनों से वसूला 4015 00 का जुर्माना
Dehri, Rohtas | May 21, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस के द्वारा अलग-अलग थाने क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में एसपी के निर्देश पर अभियान चला कर भारी भरकम जुर्माने की राशि वसूल की गई। SP ने बताया कि डेहरी सहित विभिन्न इलाके में सघन वाहन जांच अभियान चला कर यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में 224 वाहनों से 4 लाख 1500 रुपए की शमन राशि अधिरोपित की गई है।