गुण्डरदेही: गुण्डरदेही भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, वरिष्ठ नेताओं ने साझा किया गौरवशाली इतिहास
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज 6 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण कर की गई। इसके पश्चात भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामय उपस्थिति* इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन