मंगलवार, दोपहर 2 बजे: खरगोन का न्यू राधा वल्लभ मार्केट इन दिनों चोरों का सॉफ्ट टारगेट बन गया है। पिछले दो महीनों में तीन बड़ी वारदातों ने व्यापारियों की नींद उड़ा दी है। आज मंगलवार दोपहर 2 बजे आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी।