रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हुई लगातार बारिश के बाद अब मौसम साफ होते ही किसानों ने जूट की कटाई और रेटिंग का काम तेज कर दिया है। खेतों में तैयार जूट की फसल काटकर किसान उसे पानी से भरे गड्ढों, तालाबों और जलभराव वाले स्थानों में रेटिंग के लिए डाल रहे हैं।