जांजगीर: सुकली फोरलेन पर स्कॉर्पियो ने पिकअप को मारी टक्कर, दो लोग हुए घायल
आज रविवार की सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार सुकली फोरलेन के पास सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने एक पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।