शाहजहांपुर: अजीजगंज में नाले पर गरजा बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर जलनिकासी बहाल हुई: नगर आयुक्त ने दी जानकारी
शाहजहांपुर। अजीजगंज क्षेत्र में नाले के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर चलाया। नगर आयुक्त बिपिन कुमार मिश्र की निगरानी में नाले के ऊपर बने कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने भी सहयोग करते हुए स्वयं अतिक्रमण हटाया। नगर निगम की टीम ने नाले में कचरा फेंकने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया और भविष्य