दरअसल पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बाल विवाह को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति होने के साथ-साथ कानूनन दंडनीय अपराध है, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षिक विकास को प्रभावित करता है। बाल विवाह से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है तथा समाज की उन्नति भी बाधित होती है।