सीओ एवं थानाध्यक्ष ने सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिये परबलपुर थाने में की बैठक
शनिवार को परबलपुर थाने में सीओ पुष्प राज एवं थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बैठक की। इस दौरान सीओ एवं थानाध्यक्ष ने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। जबकि सरस्वती प्रतिमा की स्थापना एवं विसर्जन जुलूस के लिये लाइसेंस लेना जरूरी होगा।