शाहबाद: वन विभाग ने वन भूमि से अतिक्रमण हटाकर 50 बीघा क्षेत्र में ट्रेंच खुदाई की कार्रवाई की
Shahbad, Baran | Jun 29, 2026 जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे मिली वन विभाग ने वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 बीघा क्षेत्र में ट्रेंच खुदाई करवाई। क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक चौधरी ने बताया कि केलवाड़ा वन क्षेत्र के नाका समरनिया के मौजा रातई में वन भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई थी।